Skip to content Skip to sidebar Skip to footer

नवंबर में घूमने की जगहें-November Me Ghumne Ki Jagah 2025

0
(0)

November me ghumne ki jagah ढूँढ रहे हैं तो नवंबर का महीना भारत में ट्रैवल के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह समय बारिश के खत्म होने के बाद आता है, जिससे मौसम सुहावना और ठंडा हो जाता है। इस महीने में Festive Season का रंग पूरे देश में छाया रहता है, और पहाड़ों पर बर्फ़बारी शुरू हो जाती है। झीलों, महलों और समुद्र किनारे का मौसम बेहद मनमोहक होता है। अगर आप नवंबर में घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं तो इस गाइड में भारत के विभिन्न हिस्सों के बेहतरीन डेस्टिनेशन्स शामिल हैं, जहां आप अपने ट्रिप का पूरा आनंद ले सकते हैं।

In this Blog

बर्फ़ीली जगहें (Snowy Destinations to Visit in November)

नवंबर महीने में भारत के कई हिल स्टेशन बर्फ़ की सफेद चादर से ढकने लगते हैं। अगर आप ठंडे मौसम और बर्फ़ का मज़ा लेना चाहते हैं तो ये जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं।

मनाली, हिमाचल प्रदेश (Manali, Himachal Pradesh)

मनाली नवंबर में बर्फ़ से ढकने लगता है और कुल्लू घाटी की खूबसूरती देखते ही बनती है। देवदार के जंगल और सेब के बागान मनाली की खासियत हैं। सोलंग वैली और रोहतांग पास में नवंबर के महीने में शुरुआती बर्फ़ गिरती है, जहां आप स्कीइंग(skiing), पैराग्लाइडिंग(paragliding) और स्नोबोर्डिंग (snowboarding) जैसे एडवेंचर कर सकते हैं। पुरानी मनाली की रंगीन गलियाँ और कैफ़े शाम के वक्त और भी आकर्षक लगते हैं। अगर आप november me ghumne ki jagah तलाश रहे हैं तो मनाली का नाम सबसे ऊपर आता है।

मसूरी, उत्तराखंड (Mussoorie, Uttarakhand)

Image credits: Ps14061990 via Wikimedia Commons

उत्तराखंड का हिल स्टेशन मसूरी, जिसे “क्वीन ऑफ़ द हिल्स” कहा जाता है, नवंबर में और भी खूबसूरत हो जाता है। इस महीने में ठंडी हवाएं चलती हैं और साफ़ आसमान मॉल रोड पर टहलने के लिए एकदम सही होता है। गन हिल प्वाइंट से पहाड़ों के नज़ारे देखते हुए आप इस हिल स्टेशन की शांति का अनुभव कर सकते हैं। मसूरी का मौसम नवंबर के लिए बेस्ट है, खासकर उन लोगों के लिए जो हल्की ठंडक पसंद करते हैं।

स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश (Spiti Valley, Himachal Pradesh)

स्पीति वैली एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए नवंबर का सबसे बेहतरीन गंतव्य है। 12,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित यह घाटी नवंबर से बर्फ़ से ढकने लगती है। काज़ा, की मॉनेस्ट्री और किब्बर जैसे गाँव इस समय घूमने के लिए बेस्ट हैं। हालांकि यहां का सफर थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन खूबसूरत नज़ारे और शांति आपको पूरी थकान मिटा देंगे।

कश्मीर (Kashmir)

कश्मीर का क्षेत्र नवंबर में बर्फ़ की सफेद चादर से चमक उठता है। गुलमर्ग, जिसे स्कीइंग कैपिटल कहा जाता है, नवंबर में स्की सीज़न की शुरुआत करता है। सोनमर्ग भी बर्फ़ की चादर और जमी हुई नदियों के साथ बेहद आकर्षक नजर आता है। गुलमर्ग की गोंडोला राइड (Gondola ride) और सोनमर्ग में बर्फ़ के बीच ट्रेकिंग का अनुभव इस महीने के सबसे खास आकर्षण हैं।

सांस्कृतिक और हेरिटेज डेस्टिनेशन्स (Cultural and Heritage Destinations)

नवंबर का मौसम उत्तर और मध्य भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की यात्रा के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इस समय आप राजसी महलों और मंदिरों की खूबसूरती का आनंद आराम से ले सकते हैं।

जयपुर, राजस्थान (Jaipur, Rajasthan)

Image credits: Yashaswi Garg via Wikimedia Commons

जयपुर, जिसे pink city के नाम से जाना जाता है, नवंबर में अपनी पूरी शान पर होता है। यह शहर भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। अम्बेर फोर्ट, हवा महल और सिटी पैलेस जैसे ऐतिहासिक स्थल देखने के लिए बेस्ट हैं। साथ ही, रंग-बिरंगे बाज़ारों में शॉपिंग का मज़ा भी इस महीने में दोगुना हो जाता है।

उदयपुर, राजस्थान (Udaipur, Rajasthan)

“सिटी ऑफ़ लेक्स” (City of Lakes) उदयपुर भी नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। ( November mein ghoomne ke liye best jagahon mein se ek hai) लेक पिचोला में नाव की सवारी, झील के किनारे सिटी पैलेस और सज्जनगढ़ पैलेस की सैर इस शहर की खासियत हैं। कुम्भलगढ़ किला भी उदयपुर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है, जो इतिहास प्रेमियों के लिए एक जरूरी जगह है।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश (Varanasi, Uttar Pradesh)

वाराणसी, जो भारत का एक प्राचीन धार्मिक शहर है, नवंबर में देव दीपावली के त्योहार के कारण खास हो जाता है। इस महीने गंगा घाट हजारों दीपों से जगमगा उठते हैं। ठंडा मौसम नाव की सवारी के लिए भी सबसे अच्छा होता है। वाराणसी की गलियों की खोज इस समय एक अनोखा अनुभव देती है।

खजुराहो, मध्य प्रदेश ( Khajuraho, Madhya Pradesh)

यूनेस्को हेरिटेज साइट खजुराहो अपने नक्काशीदार मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। नवंबर का ठंडा और साफ़ मौसम यहां मंदिरों की खूबसूरती को आराम से देखने का सबसे अच्छा समय होता है।

ट्रॉपिकल और गर्म जगहें (Tropical and warm places)

अगर आपको ज्यादा ठंड पसंद नहीं है तो नवंबर में भारत के बीच और ट्रॉपिकल डेस्टिनेशन आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं। यहां का मौसम न ज्यादा गर्म होता है और न ही ज्यादा ठंडा।

गोवा (Goa)

नवंबर से गोवा में टूरिस्ट सीज़न शुरू हो जाता है। बीच पार्टियाँ,(beach party) वॉटर स्पोर्ट्स (water sports) और म्यूज़िक फेस्टिवल्स इस समय का बड़ा आकर्षण होते हैं। अगर आप समुद्र के किनारे आराम करना चाहते हैं तो गोवा के बीच पर समय बिताना सबसे अच्छा विकल्प है।

वायनाड, केरल (Wayand, Kerala)

पश्चिमी घाट की खूबसूरत वादियों में बसा वायनाड नवंबर में झरनों, हरे-भरे जंगलों और ठंडी हवाओं के लिए मशहूर है। यहां का मौसम इस महीने में घूमने के लिए एकदम उपयुक्त रहता है।

कूर्ग, कर्नाटक (Coorg, Karnataka)

कॉफ़ी की खुशबू से भरा कूर्ग नवंबर (Coorg in November) में बेहद सुंदर लगता है। यह समय कॉफ़ी की फसल कटाई का होता है और यहां का मौसम ठंडा और सुखद रहता है। अगर आप प्राकृतिक सुंदरता के बीच शांति चाहते हैं तो कूर्ग का नाम जरूर लें।

मुनार, केरल (Munnar, Kerala)

Image credits: tornado_twister via flickr

हरी-भरी चाय बगान और धुंध से ढकी घाटियाँ मुनार को नवंबर में बेहद आकर्षक बनाती हैं। बारिश के बाद यहां की वादियाँ साफ़ और हरी-भरी दिखाई देती हैं, जो इस महीने में घूमने के लिए बेस्ट हैं।

लम्बासिंगी, आंध्र प्रदेश ( Lambasingi, Andra Pradesh)

“साउथ का कश्मीर” (South of Kashmir) कहा जाने वाला लम्बासिंगी नवंबर से ठंड शुरू हो जाती है। यहां कभी-कभी पाला भी पड़ता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

पांडिचेरी, तमिलनाडु (Pondicherry, Tamil Nadu)

फ्रेंच क्वार्टर(French quaters) रंगीन कैफ़े और बीच पांडिचेरी के प्रमुख आकर्षण हैं। नवंबर का मौसम mein ghumne ki jagah india mein बेस्ट होता है, खासकर उन लोगों के लिए जो सुकून भरी छुट्टियां चाहते हैं।

ऑफबीट और नॉर्थईस्ट डेस्टिनेशन्स (Offbeat Northeast destinations)

नवंबर नॉर्थईस्ट भारत घूमने का भी सबसे अच्छा समय है। इस महीने का साफ़ मौसम और प्राकृतिक सुंदरता यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

शिलॉन्ग, मेघालय (Shillong, Meghalaya)

शिलॉन्ग में उमियाम झील, एलीफैंट फॉल्स और यहां का कैफ़े कल्चर नवंबर में बेहद खूबसूरत लगता है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ठंडी हवाओं के लिए जाना जाता है।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश (Tawang, Arunachal Pradesh)

10,000 फीट की ऊँचाई पर बसा तवांग नवंबर में बर्फ़ से ढकने लगता है। तवांग मॉनेस्ट्री यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है, जो इस महीने में घूमने के लिए बेस्ट है।

ज़ीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश (Ziro Valley, Arunachal Pradesh)

धान के खेत और अपातानी जनजाति की संस्कृति ज़ीरो वैली को नवंबर में और भी खास बनाती है। अगर आप ऑफबीट ट्रैवल पसंद करते हैं तो यह जगह आपके लिए उपयुक्त है।

माजुली, असम (Majuli, Assam)

ब्रहमपुत्र नदी पर स्थित माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। नवंबर में यहां का मौसम सुखद रहता है और यह अपनी अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है।

जगह (Place)राज्य/इलाका (State/Region)नवंबर में खासियत (Why Visit in November)
मनालीहिमाचल प्रदेशसोलंग वैली और रोहतांग पास में शुरुआती बर्फ़, स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, पुरानी मनाली की रंगीन गलियाँ
मसूरीउत्तराखंडठंडी हवाएं, साफ़ आसमान, मॉल रोड और गन हिल से शानदार नज़ारे
स्पीति वैलीहिमाचल प्रदेश12,000 फीट की ऊँचाई, बर्फ़ से ढकी घाटियाँ, एडवेंचर ट्रेकिंग
नॉर्थ सिक्किम (लाचुंग, लाचेन, युमथांग वैली)सिक्किमरोडोडेंड्रोन जंगल, बर्फ़ीली घाटियाँ, ट्रेकिंग और नेचर वॉचिंग
कश्मीर (गुलमर्ग, सोनमर्ग)जम्मू-कश्मीरस्कीइंग सीज़न, गोंडोला राइड, बर्फ़ीली चोटियाँ और जमी नदियाँ
जयपुरराजस्थानठंडा और सुखद मौसम, किले और महल, रंगीन बाज़ारों में शॉपिंग
उदयपुरराजस्थानलेक पिचोला की नाव सवारी, महलों की सुंदरता, रोमांटिक वातावरण
वाराणसीउत्तर प्रदेशदेव दीपावली, गंगा घाट पर दीपों की रौनक, ठंडी हवा में नाव की सवारी
खजुराहोमध्य प्रदेशबारीक नक्काशी वाले मंदिर, साफ़ और ठंडा मौसम
गोवागोवाबीच पार्टियाँ, वॉटर स्पोर्ट्स, म्यूज़िक फेस्टिवल्स
वायनाडकेरलझरने, हरे-भरे जंगल, स्पाइस प्लांटेशंस, ठंडी हवाएं
कूर्गकर्नाटककॉफ़ी बागान, ठंडा और सुखद मौसम, फसल कटाई का समय
मुनारकेरलहरी-भरी चाय बगानें, धुंध से ढकी घाटियाँ, साफ़ आसमान
लम्बासिंगीआंध्र प्रदेश“साउथ का कश्मीर”, ठंडी हवाएं और कभी-कभी पाला
पांडिचेरीतमिलनाडुफ्रेंच क्वार्टर, कैफ़े और बीच, सूखा और ठंडा मौसम
शिलॉन्गमेघालयउमियाम झील, एलीफैंट फॉल्स, कैफ़े कल्चर, ठंडी और सुखद हवाएं
तवांगअरुणाचल प्रदेशबर्फ़ीली चोटियाँ, तवांग मॉनेस्ट्री, ठंडा मौसम
ज़ीरो वैलीअरुणाचल प्रदेशधान के खेत, अपातानी जनजाति की संस्कृति, सुखद मौसम
माजुलीअसमब्रहमपुत्र नदी पर सबसे बड़ा रिवर आइलैंड, हरियाली और संस्कृति का संगम

Places to stay after a long day of exploration

Cardamom Casa, Munnar

Waterlily, Parra

The Wild Orchid, Udaipur

नवंबर ट्रैवल टिप्स

नवंबर में ट्रैवल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है। उत्तर भारत और पहाड़ों में ठंड बढ़ जाती है, इसलिए गर्म कपड़े साथ ले सकते हैं। वहीं, बीच डेस्टिनेशन पर हल्के कपड़े और एक हल्की जैकेट काफी होती है। नवंबर टूरिस्ट सीज़न होता है, इसलिए होटल और टिकट एडवांस में बुक कर लेना बेहतर रहता है। इस महीने कई फेस्टिवल्स होते हैं, जैसे वाराणसी का देव दीपावली, गोवा के म्यूज़िक फेस्टिवल और राजस्थान के पुष्कर मेले, जिन्हें आप अपने ट्रैवल प्लान में शामिल कर सकते हैं।

November mein ghumne ki jagah की बात करें तो भारत में ऐसे कई beautiful destinations जो इस महीने के मौसम के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। चाहे आप बर्फ़ीली पहाड़ियों की सैर करना चाहते हों, सांस्कृतिक धरोहरों में खो जाना चाहते हों या समुद्र के किनारे आराम करना चाहते हों, नवंबर में आपके लिए कई विकल्प हैं। इस महीने का मौसम घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है, इसलिए इस नवंबर अपने अगले ट्रिप का प्लान जरूर बनाएं।


Image credits banner: sandeepachetan via Flickrr

Written by: Elita Almeida

Subscribe To Our Newsletter
Enter your email to receive a weekly round-up of our best posts.
icon

Was this helpful? Rate the post below.

Average rating 0 / 5. 0

Leave a Comment

Share via
Copy link